बेर खाने से जुड़े हैं ये कमाल के फायदे
बेर का स्वाद
खट्टा-मीठा होता
है और ये
लाल, हरे और
भूरे रंग के
होते हैं। बेर
को सेहत के
लिए लाभप्रद माना
गया है और
इसे खाने से
पेट दुरुस्त बना
रहता है। बेर
में कई सारे
तत्व पाए जाते
हैं और इसमें
विटामिन सी, ए
और बी 12 भरपूर
मात्रा में मौजूद
होते हैं। बेर
खाने से शरीर
को क्या लाभ
मिलते हैं वो
इस प्रकार हैं.
हड्डियां बनें मजबूत
बेर के फायदे हड्डियां
मजबूत करने में लाभकारी होते हैं। बेर में
कैल्शियम और फास्फोरस
पाया जाता है
और ये दोनों
चीजें हड्डियों के
लिए उत्तम होती
है। बेर खाने
से हड्डियां कमजोर
नहीं पड़ती हैं
और हड्डियों का
विकास भी अच्छे
से होता है।
इसलिए मजबूत हड्डियां
पाने के लिए
आप बेर का
सेवन कर सकते
हैं।
अनिद्रा हो दूर
अनिद्रा के रोग
को दूर करने
में भी बेर
के फायदे कारगर माने
जाते हैं और
इन्हें खाने से
नींद अच्छी आती
है। बेर में
सैपोनिन्स (saponins) नामक तत्व
पाया जाता है
जो कि अनिद्रा
के रोग को
सही कर देता
है। इतना ही
नहीं कई तरह
की दवाई को
बनाने में भी
बेर का प्रयोग
किया जाता है।
बेर खाने से
दिमाग शांत रहता
है और तनाव
भी दूर हो
जाता है।
पाचन तंत्र और कब्ज
पाचन तंत्र को दुरूस्त
बनाए रखने में
बेर मददगार साबित
होते हैं और
इन्हें खाने से
भोजन अच्छे से
पच जाता है।
बेर के अंदर
फाइबर पाया जाता
है और फाइबर
पाचन तंत्र को
मजबूती प्रदान करता है।
कब्ज होने पर
अगर बेर खाए
जाएं तो कब्ज
से निजात मिल
जाती है और
पेट साफ हो
जाता है।
दिमागी दौरों से मिले
राहत
जिन लोगों को दिमागी
दौरे पड़ते हैं
वो लोग बेर
खाया करें। बेर
खाने से दिमागी
दौरे पड़ना बंद
हो जाते हैं।
दरअसल बेर के
अंदर हाइड्रोक्लोरिक पाया
जाता है जिसमें
एंटीकॉन्वल्सेन्ट गुण मौजूद
होते हैं और
ये दिमाग की
रक्षा दौरों से
करते हैं। इसलिए
जिन लोगों को
दिमागी दौरे पड़ते
हैं वो लोग
बेर का सेवन
जरूर किया करें।
खुजली हो दूर
बेर के फायदे खुजली
दूर करने में गुणकारी होते हैं। चेहरे पर
खुजली होने पर
आप बेर का
पेस्ट चेहरे पर
लगा लें। बेर
का पेस्ट चेहरे
पर लगाने से
खुजली की समस्या
से राहत मिल
जाती है। त्वचा
में खुजली होने
पर आप बेर
को पीस लें
और इसका एक
पेस्ट तैयार कर
लें। फिर इस
पेस्ट को आप
त्वचा पर लगा
लें और अच्छे
से इसे सूखने
दें। जब ये
सूख जाए तो
पानी की मदद
से इसे साफ
कर लें।
बाल बनें लंबे
बेर के बीज
का तेल बालों
के लिए फायदेमंद
साबित होता और
इसका तेल बालों
पर लगाने से
बाल लंबे और
घने हो जाते
हैं। बेर के
बीज के तेल
को एसेंशियल ऑयल
कहा जाता है
और ये तेल
बालों को पोषण
देने का काम
करता है। इसलिए
लंबे बाल पाने
के लिए आप
इस तेल को
हफ्ते में दो
बार अपने बालों
पर जरूर लाएं।

Comments
Post a Comment