बेर खाने से जुड़े हैं ये कमाल के फायदे

बेर का स्वाद खट्टा - मीठा होता है और ये लाल , हरे और भूरे रंग के होते हैं। बेर को सेहत के लिए लाभप्रद माना गया है और इसे खाने से पेट दुरुस्त बना रहता है। बेर में कई सारे तत्व पाए जाते हैं और इसमें विटामिन सी , ए और बी 12 भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। बेर खाने से शरीर को क्या लाभ मिलते हैं वो इस प्रकार हैं . हड्डियां बनें मजबूत बेर के फायदे हड्डियां मजबूत करने में लाभकारी होते हैं। बेर में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है और ये दोनों चीजें हड्डियों के लिए उत्तम होती है। बेर खाने से हड्डियां कमजोर नहीं पड़ती हैं और हड्डियों का विकास भी अच्छे से होता है। इसलिए मजबूत हड्डियां पाने के लिए आप बेर का सेवन कर सकते हैं। अनिद्रा हो दूर अनिद्रा के रोग को दूर करने में भी बेर के फायदे कारगर माने जाते हैं और इन्हें खाने से नींद अच्छी आती है। बेर में सैपोनिन्स (saponins) नामक तत्व पाया जाता है जो कि अनिद्रा के रोग को सही कर देता...